नरेंद्र कुमार राठौर मिडिया प्रभारी उत्तराखंड देहरादून।।
*थाना रानीपोखरी पुलिस व जनपद स्तर पर गठित नारकोटिक्स पुलिस टीम द्वारा स्मेक की अवैध तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तों को 70 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निर्देशन में दिनांक 12/11/17 की रात्रि में थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा जनपद स्तर पर गठित नारकोटिक सेल की टीम के साथ संयुक्त रुप से एयरपोर्ट तिराहे के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को 70 ग्राम नाजायज स्मेक परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों इस स्मेक को बरेली से लाकर ऋषिकेश क्षेत्र में आने वाले विदेशी लोगों, नवयुवको व वाहन चालकों को बेचने जा रहे थे।
*बरामदगी माल :-* अभियुक्तगणों के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। जिसका बाजार में कीमत लगभग 5,00,000/- रू0 है।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गणों के नाम पते :-*
1- सुधीर कुमार पुत्र श्री सोमवीर सिंह निवासी मोहम्मद गंज, पोस्ट ऑफिस - खास तहसील मीरगंज, थाना मीरगंज, जिला- बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 32 वर्ष।
2- पंकज पुत्र स्व0 रामवीर सिंह निवासी ग्राम अम्बरपुर, पोस्ट ऑफिस- मोहम्मद गंज, थाना मीरगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र - 30 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 धर्मेंद्र सिंह रौतेला, थानाध्यक्ष रानीपोखरी।
2- उ0नि0 नीलांबर दत्त पांडे।
3- उ0नि0 विनोद कुमार, प्रभारी नारकोटिक सेल।
4- हेड कांस्टेबल नौशाद अंसारी, नारकोटिक सेल।
5- कांस्टेबल कांता प्रसाद।
6- कांस्टेबल संदीप कुमार।
7- कांस्टेबल संजीव कुमार।
8- कांस्टेबल अजय।
9- कांस्टेबल हरीश उप्रेती।
10- कांस्टेबल पंकज कुमार।
11- कांस्टेबल सचिन कुमार।
12- कांस्टेबल अनिरुद्ध कुमार।
अभियुक्त गणो के कब्जे से भारी मात्रा में स्मेक बरामद करने वाली पुलिस टीम की उच्चाधिकारियों एवं जनता द्वारा भूरी- भूरी प्रशंसा की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस टीम को ₹ 2500/- के नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।
Post A Comment:
0 comments: