सुरेन्द्र दत्त जोशी रिपोर्ट कालसी चकराता उत्तराखंड।। कार्यशाला

दिनांक 17 दिसम्बर 2017 को उत्तराखण्ड़ पुलिस द्वारा आयोजित की जा रही हॉफ मैराथन प्रतियोगिता का थीम " महिला सुरक्षा एंव जागरुकता" अभियान के तहत जनपद देहरादून पुलिस द्वारा आज दिनांक 01-12-17 से महिला सुरक्षा एंव सशक्तिकरण के संबध में पुलिस लाइन देहरादून में स्कूली छात्राओं के साथ 03 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यशाला का शुभारम्भ श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून), डॉ0 सुचित्रा अग्रवाल ( सामाजिक कार्यकर्ता ) तथा अनुपमा गौतम ( कानूनी सलाहकार) द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओ को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उनके साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुये उन्हे जीवन में सही गलत का निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने हेतु बताया गया। इसके लिये महोदया द्वारा अपने आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता व निर्णय लेने की क्षमता के आधार पर अपने जीवन में उच्च मुकाम प्राप्त करने वाली महिलाओं का उदाहरण दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अथिति अनुपमा शर्मा महोदया द्वारा छात्राओ को महिलाओ के सवैधानिक अधिकारो व कर्तव्यो के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, साथ ही महिला सम्बन्धित कानूनो व कानूनी संरक्षण एंव अधिकारो से अवगत कराते हुये जागरुक किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ0 सुचित्रा अग्रवाल द्वारा उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि उन्हें उम्र के इस पड़ाव में सतर्क रहने के साथ अपने परिजनों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखना चाहिए, किसी भी घटना के घटित होने पर उसकी जानकारी अपने परिजनों को देनी चाहिए। साथ ही अपने बेहतर भविष्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कठिन परिश्रम करना चाहिए। उक्त कार्यशाला के दौरान साईबर यूनिट देहरादून द्वारा स्लाइड प्रेजन्टैशन के माध्यम से उपस्थित छात्राओ को साइबर क्राईम के तरिको व उनसे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस दौरान छात्राओ को सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानीयों से अवगत कराया गया। छात्राओं के अन्दर आत्मविश्वास /आत्मरक्षा की भावना पैदा करने के उदेश्य से उन्हे शूटिंग, घुडसवारी, तथा जुडो का अभ्यास कराया गया। साथ ही शस्त्रो के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये उनका अभ्यास कराया गया। आज आयोजित कार्यशाला में एम0के0पी0 इंटर काँलेज, एस0जी0आर0आर0 स्कूल, सी0एन0आई0 गर्ल्स इन्टर काँलेज,जी0आर0डी0 इंस्टिट्यूट की छात्राओं व अध्यापिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला के दौरान अग्रिम 02 दिवसों में विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को चिकित्सा व अन्य महिला सुरक्षा सम्बन्धित पहलूओं की जानकारी दी जायेगी, जिससे वह मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक रुप से मजबूत होकर राष्ट्र हित में अपना योगदान दे सके।

Post A Comment:
0 comments: