रिपोर्टर मनोज कुमार
११ जुलाई २०२० शनिवार १२:३० बजे
कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सांप के डसने के कारण एक लड़की की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी मच गई है। पढ़ें पूरी खबर..
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना में जहरीले सांप के काटने से एक लड़की की मौत हो गई। सांप के काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो आनन फानन में सी एच सी बनकटी ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार 17 साल की निर्मला शुक्रवार की रात किसी काम से उठी थी तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया था।
Post A Comment:
0 comments: