गुरुवार 07 अक्टूबर 2020
महराजगंज जनपद (कोल्हूई बाजार)
थाना कोल्हूई क्षेत्र के विशाल क्षेत्र में फैला श्रीनगर ताल पर बना अंग्रेजी हुकूमत के पुल कई वर्षों से ध्वस्त पड़ा था जिससे लोगो का पूरी तरह आवागमन बंद हो गया था।बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद महराजगंज के पंकज चौधरी व फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह की मेहनत रंग लायी है।श्रीनगर पुल की लागत लगभग 188 लाख की लागत से बनेगा।इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है।जिसको लेकर किसानों में काफी हर्ष उल्लास है।
उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी हुकूमत में बना श्रीनगर ताल पर स्थित पुल कई वर्षों से ध्वस्त होने के कारण अमन पहचान खो दिया था।बताया जा रहा है कि श्रीनगर पुल ध्वस्त होने के कारण आवागवन पूरी तरह बंद कर दी गई थी।जिसके चलते कई गांव की परेशानिया बढ़ गई थी।जिसका आलम था कि उन्हें अपने गांव पहुचने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता था।जबकि बरसात के समय किसान काफी परेशान थे।इस मामले में सांसद पंकज चौधरी व भाजपा फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किसानों की समस्या को देखते हुए शासन स्तर तक प्रयास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा बताया जा रहा है कि सांसद व विधायक का मेहनत अब रंग ला दिया।श्रीनगर पुल 188 लाख की लागत से बनेगा।इसके लिए शासन स्तर की मंजूरी मिल गई है।
Post A Comment:
0 comments: