Maharajganj: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, न्याय के लिए भटक रही मां पुलिस पर लापरवाही का आरोप
PKD news of india
शनिवार, 19 दिसम्बर 2020, शाम 7:58 बजे
रिपोर्टर मनोज कुमार
महराजगंज: जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत लब्दहा गांव निवासी एक नाबालिग को कुछ दिनों पहले गांव का ही एक लड़का बहला फुसलाकर ले गया है, जिसकी बरामदगी को लेकर नाबालिग की मां लीलावती ने कोल्हुई थाने में तहरीर दी है।
नाबालिग लड़की की मां का आरोप है कि कुछ दिनों पहले वो अपने रिश्तेदारी में गई थी, तभी गांव में रहने वाली मालती नामक महिला का लड़का राहुल उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर लेकर चला गया है।
पीड़िता मां ने बताया कि उसकी लड़की नाबालिग है जिसकी बरामदगी को लेकर कोल्हुई थाने में तहरीर दिया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी लड़के राहुल साहनी की मां को थाने तो लाई पर लड़की का कोई सुराग नहीं लगा पाई। पीड़ित की मां ने अपनी लड़की की बरामदगी को लेकर कोल्हुई थाने से न्याय न मिलता देख एसपी ऑफिस पर गुहार लगाई जिसके बाद कोल्हुई थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लड़की की मां ने आरोप लगाया कि कोल्हुई एसओ रामसहाय चौहान ने उसकी नाबालिग लड़की को मुकदमा पंजीकृत करते समय बालिग दिखाया जबकि वो 16 साल की है। मामले में कोल्हुई पुलिस द्वारा लड़की को बरामद न कर पाने और लोकलाज के डर की वजह से लड़की की मां ने 15 दिसंबर को जहर खा लिया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोटन ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसकी जान बची। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि उसकी लड़की की बरामदगी को लेकर कोल्हुई पुलिस जानबूझकर देर कर रही है।
Post A Comment:
0 comments: