तेज खबरेंहिमाचल प्रदेश

आज जारी नहीं होगा भाजपा का घोषणा पत्र, इस वजह से स्थगित किया कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर उठा-पटक जारी है। पूरे राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में वोटिग होगी। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव प्रचार में सभी पार्टियां कड़ी मेहनत से लगी हैं।

PKD NEWS CHANNEL:- G K Singh 

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाली वोटिंग को लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। भारतीय जनता पार्टी का चुनाव घोषणापत्र आज जारी होगा। इसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर बाद ढाई बजे पीटरहॉफ शिमला में लांच करेंगे। घोषणापत्र में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लेना है कि नहीं, इस बारे में असमंजस है। भाजपा इसे लागू करेगी कि नहीं, इस पर भी संशय बना है। भाजपा कर्मियों, किसानों-बागवानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों समेत तमाम वर्गों को घोषणापत्र में शामिल करने का प्रयास कर रही है।

 

नितिन गडकरी बरठीं में करेंगे जनसभा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के सभा स्थल बरठीं में जनसभा करेंगे। इसके बाद कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में सभा स्थल मटौर में रैली करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ में जनसभा करेंगे।

प्रियंका की नगरोटा बगवां में रैली

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज नगरोटा बगवां में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी का कांगड़ा जिले का यह पहला दौरा है। प्रियंका नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगी।

आज जारी नहीं होगा स्वर्णिम दृष्टिपत्र

भाजपा का स्वर्णिम दृष्टिपत्र आज जारी नहीं होगा। इसे रविवार 6 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के शिमला में उपस्थित न होने के कारण इसे आगे टाला गया है।

अमित शाह आज नगरोटा में हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद अभियान में होंगे शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 4 नवंबर को जिला शिमला के रामपुर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जिला शिमला के रामलीला मैदान रोहडू़ में जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जिला कांगड़ा के नगरोटा में हनुमान मंदिर दर्शन के बाद जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे और ठारू मैदान नगरोटा में जनसभा करेंगे। इसके बाद जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर ऊना विधानसभा क्षेत्र में मैहतपुर टैक्सी स्टैंड में जनसभा करेंगे। शाम को जनसंपर्क अभियान में भाग लेंगे और ऊना जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

5 नवंबर को कांग्रेस जारी करेगी घोषणापत्र

उधर, कांग्रेस 5 नवंबर को घोषणापत्र जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस के नेता घोषणापत्र जारी करेंगे। घोषणापत्र में कांग्रेस ओपीएस को लेकर कर्मियों के अलावा किसानों, बागवानों, महिलाओं और युवाओं को साधेगी। दस गारंटियों को फिर दोहराया जाएगा।

 

 

Related Articles

error: Content is protected !!
Close