तेज खबरेंदुनियाप्रशासनस्वास्थ्यहरियाणा

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन – कहा निशुल्क स्वास्थ्य जांच पुण्य का काम

REPORTER KK CHADDHA

फरीदाबाद, 07 जुलाई।  प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने आज वीरवार को श्रीमती स्वदेश चोपड़ा की पुण्यतिथि पर फरीदाबाद के सिद्धाता आश्रम में आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप का उद्घाटन किया।

स्वास्थ्य जांच शिविर  की अध्यक्षता जगतगुरु स्वामी रामानुजाचार्य पुरुषोत्तम जी महाराज द्वारा की गई। कैंप का आयोजन  शहर के वरिष्ठ पत्रकार सूरजमल द्वारा किया गया।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा निशुल्क स्वास्थ्य जांच पुण्य का काम होता है। ग्रंथों में भी मनुष्य जीवन का पहला सुख निरोगी काया को माना जाता है।

परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों से भी बात की। इसके अलावा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जी  डॉक्टरों का माला पहना कर सम्मान किया और जगतगुरु श्री पुरुषोत्तम जी महाराज से आशीर्वाद लिया।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close