उत्तराखंडतेज खबरें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन कार्यक्रम में लोकसभा एवं राज्यसभा में ३३% आरक्षण की मांग

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह मनाया गया।

PKD NEWS CHANNEL:- इलम सिंह चौहान 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने केंद्र सरकार से लोकसभा व विधानसभा में ३३ प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की और साथ ही बेतहाशा महंगाई के दौर में रसोई गैस सिलेंडरों पर बेतहाशा मूल्यवृद्धि को सरकार से वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर एक दूसरे के ऊपर फूल डाल कर होली खेली और मिष्ठान वितरण करके होली मिलन का कार्यक्रम किया गया।

समारोह में आम आदमी पार्टी प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट एवं आर पी रतूड़ी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मोदी जी ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर महिलाओं को एक सौगात दी है और अच्छे दिनों का वादा करके पूरे देश को भ्रमित करने का काम केंद्र की सरकार कर रही है।

होली मिलन समारोह आयोजक प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, सुधा पटवाल ,सुदेश सैनी आदि ने कहा कि महिलाओं को अपने आप में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है जब तक महिलाओं को सामाजिक तौर पर राजनीतिक क्षेत्र में विधानसभा व लोकसभा में आरक्षण देकर मजबूत व सशक्त नहीं बनाया जाता, तब तक महिलाएं अपने आप को कैसे मजबूत व सशक्त महसूस कर सकती है। उत्तराखंड को बनाने में महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई है कुर्बानियां दी। परंतु आज भी प्रदेश की महिलाएं बेरोजगारी महंगाई और पलायन से त्रस्त है। मात्रशक्तियों ने कहा कि महंगाई के इस आलम में महिलाएं क्या अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएंगी, क्या होली का कार्यक्रम करेंगी। बेतहाशा महंगाई, गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर महिलाओं में बहुत नाराजगी दिखाई दी ।

कार्यक्रम में पुरुषों की लेमन रेस कराई गई जिसमें सुधीर पंत को पहला प्राइज और सीपी सिंह को दूसरा प्राइज मिला । महिलाओं के लिए भी म्यूजिक चेयर गेम कराया गया जिसमें पहला इनाम संध्या चौटाला और दूसरा इनाम सीमा देवी व तीसरा इनाम यामिनी सिंह ने जीता

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया, मोनिका जायसवाल ,आयशा खान ,सीमा पासवान ,यामिनी सिंह, पूजा गर्ग,अशोक सेमवाल, विपिन खन्ना , कविता ,गीता देवी, इकबाल राव ,बसंती पटवाल, चंदेश्वर भट्ट ,

सुशील सैनी,ललिता कोहली ,पायल ,प्रतिमा ,सुनीता, प्रज्ञा आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन कमलेश रमन ने किया।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close