उत्तरप्रदेशतेज खबरें

सिद्धार्थनगर व्यापार संगठन का व्यापारी महासम्मेलन हुआ सम्पन्न 

आज मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में रविवार को सम्पन्न हुआ।

PKD NEWS CHANNEL:- धीरेन्द्र नाथ शुक्ला जिला चीफ ब्यूरो सिद्धार्थनगर

इस अवसर पर व्यापर मण्डल के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण भी कराया गया। महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल उपस्थित व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्यों नही उत्तर प्रदेश का व्यापारी राजनीति में अपनी भागीदारी नही करता है। अब व्यापारियों को आगे आना होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश ने 70 प्रतिशत व्यापारियों को नगर पालिका के चुनावों में भागीदारी सुनिशिचत कराकर व्यापारियों को मजबूत करने का कार्य हुआ है। हम व्यापारियों को राजनीति में भागीदारी बढाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे व्यापारियों की बात राजनीतिक मंचो के माध्यम से सरकार तक पहुँचे। वर्तमान में व्यापारियों के मन मे डर नही है क्योंकि माफियाओं के कमर तोड़ने का कार्य उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किया है। यूपी में जो कानून का उलंघन करेगा उसको जेल जाना पड़ेगा या उत्तर प्रदेश ही छोड़ के जाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी की सरकार बनी पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश दंगो से झुलस गया। समाजवादी सरकार में 800 दंगे उत्तर प्रदेश में हुए। माफियों को समाजवादी पार्टी ने खुली छूट दे रखी थी। उस समय व्यापारियों से रंगदारी वसूला जाती थी‌। व्यापारियों को परेशान किया जाता था, 2017 से पहले कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में पूरी तरह ध्वस्त थी। आज हमारी सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है, हम सभी के हित की बात करते हुए प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है। सभी वर्गों को मजबूत करने का कार्य योगी सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश में पिछले 6 वर्षों से चल रही योगी सरकार ने सबको सुरक्षा का एहसास दिलाया। हम सब व्यापारी वर्ग सुरक्षित माहौल में अपना कार्य कर रहे हैं। कोरोना पूरे विश्व मे महामारी आयी थी हम सब को समझ मे नही आ रहा था कि कैसे इसका बचाव किया जाय। लेकिन पूरे विश्व के नेताओ ने यह स्वीकार्य किया है सबसे अच्छा बचाव का प्रबंधन किसी देश ने बेहतर किया तो वो भारत ने किया है। आज प्रधानमंत्री मोदी पूरे विश्व स्तर पर सभी देशों में पॉपुलरटी है। जिस देश की जनसख्या 140 करोड़ हो उस देश के नेतृत्व ने उस देश की सरकार ने अपने देश का गौरव बढ़ाने का कार्य पूरे विश्व मे किया है। आज हमारा देश अर्थ व्यवस्था के हिसाब पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था है। जी 20 को नेतृत्व करने का कार्य पहली बार अपने देश को मिला। आज मोदी जी के नेतृत्व में 80 करोड़ गरीबो को मुफ्त राशन देने का कार्य कर रही है। बीच मे बिचौलियों को खत्म करने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। आज सभी लोगो का विश्वास मोदी जी और योगी जी के प्रति है। व्यापारियों की समस्याएं जो भी रखी गई है उन सबको समाधान करने का प्रयास करूंगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी समाज देश को चलाने में 70 फीसदी भागीदारी करता है लेकिन राजनीति में पिछड़ा है। व्यापारियों को राजनीति में आगे बढ़ कर देश का नेतृत्व करने के लिए आगे आना होगा।

डुमरियागंज लोक सभा के सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि व्यापारियों की समसयाओं को समाधान करने का आश्वासन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिया गया है जिसका मैं पूरे व्यापारियों के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करता है। आज जिस तरह से प्रदेश के एक एक जनपद में जाकर व्यापारियों के समस्याओं का समाधान करने में प्रदेश अध्यक्ष जी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थ व्यवस्था में सिद्धार्थनगर की बहुत बड़ी भूमिका है। कालानमक चावल पर बोलते हुए सांसद जगदम्बिकाल ने कहा कि बासमती चावल के साथ कालानमक चावल को भी एक्पोर्ट में शामिल करें जिससे सिद्धार्थनगर अकेले एक ट्रिलियन डॉलर की साझेदारी कर सकेगा। व्यापारियों की समस्या दूर होगी तो तभी विकास होगा। सिद्धार्थनगर में इंडस्ट्रियल एरिया का भी पहल हम करेंगे।

भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान व नपाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न इस सरकार में नहीं हो रहा है। व्यापारियों की हर सम्भव मदद की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कसौधन तथा संचालन नितेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर संरक्षक राणा प्रताप सिंह, बीएन प्रसाद, हरिराम मिश्रा, लक्ष्मी नारायण कसौधन, रेवती रमन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/जिला प्रभारी संजय कसौधन, वरिष्ठ महामंत्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री भीमचन्द्र कसौधन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश दूबे, उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, राकेश दत्त त्रिपाठी, रामस्वरूप अग्रहरि, जिला मंत्री उमेश साहू, मो. हारुन, संगठन करूणेश जयसवाल, हृदय राम वर्मा, सह मिडिया प्रभारी सन्दीप मद्धेशिया, रणजीत कसौधन,

जिला संयुक्त मंत्री शिवकुमार कसौधन, आशीष जयसवाल, धनेश वर्मा, विकास रस्तोगी, शिवेंद्र पाण्डेय, विजय वर्मा, अब्बास अली, रिज्वनुल्लाह, रंजू त्रिपाठी, यहिया सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close