PKD NEWS CHANNEL:- इलम सिंह चौहान
विकासनगर दिनांक 18.07.2023 को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासनगर ब्लॉक के डाकपत्थर पेयजल योजना में राजकीय इण्टर कॉलेज डाकपत्थर में नलकूप छिद्रण, पम्प हाऊस निर्माण, अवर जलाशय निर्माण तथा पाईप लाईन विस्तार एवं तद्सम्बन्धी कार्यो हेतु भूमि पूजन / शिलान्यास विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं ब्लॉक प्रमुख विकासनगर जसविन्दर सिंह बिट्टू एवं ग्राम प्रधान डाकपत्थर मंजू मोंगा एवं सुरेन्द्र चौहान, नीरज चौहान की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया। डाकपत्थर पेयजल योजना में ३८०.७६ लाख रुपए रू की लागत के निर्माण कार्य तथा अन्य कार्यो की शुरूआत करायी गयी। इस दौरान उत्तराखण्ड जल संस्थान के जलकल अभियन्ता जयपाल सिंह चौहान, अपर सहायक अभियन्ता संजय सैलवाल, कनिष्ठ अभियन्ता आलेन्द्र सिंह, जितेंद्र कुमार बिट्टू, सुरेंद्र सिंह चौहान, सुनीता गुलेरिया, नीरज चौहान, शेर सिंह पुंडीर, योगेश त्यागी, बी.डी.सी., श्याम सिंह थापा, राममूर्ति गुप्ता, मनजीत सिंह, अंकित गोयल, नितिन गोयल, चेतन रावत, रेणु बलौदी, कांति देवी, अर्जुन मित्तल, ईशू जोशी, सरोज गांधी, हरीश कंडवाल, मनीष चतुर्वेदी, अदितीय वर्मा, मुकेश वर्मा, सलमान, नाईम, अनुज, संदीप मनमित, हर्षित आदि कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ-साथ जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।