उत्तराखंडतेज खबरें

लोक पंचायत महिला विंग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया

सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत महिला विंग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई जयंती

PKD NEWS CHANNEL:- इलम सिंह चौहान 

विकासनगर, 19 नवंबर।

सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत महिला विंग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर जीवनगढ़ स्थित लोकपंचायत कार्यालय में महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। साथ ही महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ खड़े होने का संकल्प लिया गया।

लोक पंचायत महिला विंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की संयोजक डॉ राजकुमारी चौहान ने कहा है की महारानी लक्ष्मी बाई ने देश और धर्म की रक्षा के लिए स्वयं को मातृभूमि के बलिवेदी पर समर्पित कर दिया था ।उन्होंने कहा है कि महिलाओं को आत्म सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। समाज में धीरे-धीरे महिलाओं की स्वीकार्यता बढ़ रही है और महिलाएं अपने विवेकशीलता के साथ देश के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। डॉ राजकुमारी ने नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए भी युवाओं का आहवान किया।

लोक पंचायत महिला विंग की डॉ पूजा राठौर ने युवतियों से अपील करते हुए कहा है कि अपने लक्ष्य का निर्धारण कर उसकी ओर आगे बढ़ना चाहिए। युवा अवस्था में भटकाव के अनेक रास्ते सामने आते हैं उसे पार करते हुए आत्मनिर्भरता के साथ खड़े होने की आवश्यकता है।

लोक पंचायत की शिल्पा राय ने कहा कि विकासनगर क्षेत्र में बढ़ रही लव जिहाद की घटनाएं चिंताजनक है। इसके लिए स्वयं के जागरूकता के साथ-साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करना होगा ताकि हम एक स्वस्थ समाज की स्थापना कर सके।

इस अवसर पर लोक पंचायत महिला विंग की सक्रिय कार्यकर्ता नीतू चौहान, बिंद्रा चौहान, संगीता त्यागी एवं मनीषा आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close