राशिफल

28 सितम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल-

आज गुरु का दशम व चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

शुक्र व मंगल व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

07:15 am के बाद चन्द्र का मिथुन व सूर्य का कन्या गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

07:15 am के बाद राशि स्वामी चन्द्रमा इस राशि से द्वादश है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में बुध व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-

जॉब में सूर्य के कन्या व 07:15 am के बाद चन्द्र के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

जॉब में प्रोमोशन की सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का दशम गोचर कर्म में संलग्नता से लाभ देगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-

शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

07:15 am के बाद चन्द्रमा अष्टम है। स्वास्थ्य में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

9. धनु राशिफल-

07:15 am के बाद चन्द्र का सप्तम व सूर्य का कर्म भाव में गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-

शनि व चन्द्रमा का 07:15 am के बाद गोचर व्यवसाय में उन्नति देगा। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। मीडिया व आईटी से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-

07:15 am के बाद चन्द्रमा का पंचम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

07:15 am के बाद कोई रुका कार्य बनेगा। चन्द्रमा का  चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

error: Content is protected !!
Close