उत्तरप्रदेशतेज खबरें

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत मेरा माटी मेरा देश अभियान में जवानों ने की रैली

आज सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के जवानों ने साथ मिलकर स्कूली बच्चों के साथ "हर घर तिरंगा" रैली निकाला।

PKD NEWS CHANNEL:- धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर

आज सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के जवानों ने साथ मिलकर स्कूली बच्चों के साथ “हर घर तिरंगा” रैली निकाला। आजादी के इस अमृत पर्व पर अभियान “मेरा माटी-मेरा देश” को भी चलाया गया। इस अभियान में जवानों के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी तिरंगा फहराया। लोगों को जागरूक किया गया कि वे अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और अभियान #harghartiranga में सहभागी बनें। इस रैली में सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट कार्तिकेयन, एस आई राजन सिंह, ए एस आई यदुनाथ यादव, कांस्टेबल राजकमल मौर्या आदि तथा पुलिस के हरिवंशपुर चौकी इंचार्ज मनोज सिंह, इन्द्रजीत सिंह, महेंद्र मौर्या, संजीव कुमार आदि तमाम जवान शामिल हुए और तिरंगा फहराए। एस एस बी कैंप से लेकर ठोठरी बाजार तक यह रैली निकाला गया।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close