हरियाणा

राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों हेतु आगामी 20 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित : एडीसी मोहम्मद इमरान रजा

राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों हेतु आगामी 20 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित : एडीसी मोहम्मद इमरान रजा

संबाददाता कमलेश्वर कुमार चड्ढा फरीदाबाद, 22 मई। अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा एवं हरेडा द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों हेतु विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आगामी 20 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के दिशानिर्देशों की प्रति हरेडा की वैबसाइट www.hareda.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन सेक्टर-12 फरीदाबाद स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग  में जमा करवा सकते हैं इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सरकार द्वारा राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों की यह एक अनूठी योजना आरंभ की गई है। हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अलावा इनोवेशन / नई प्रौद्योगिकियों / अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं, जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हो, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा, और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इन पुरस्कारों में नगद राशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए सेक्टर-12 के लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 403 में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close