उत्तराखंडतेज खबरें

नवसृजित पुलिस चौकी साहिया में हरेला पर्व के अवसर पर चौकी परिसर में वृक्षारोपण

ब्यूरो रिपोर्ट सुरेंद्रदत्त जोशी

 

उत्तराखंड में आज हरेला पर्व गांव से लेकर शहर तक हर जगह जगह बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जगह जगह लोगों द्वारा प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया इस मुहिम में देहरादून जनपद के अंतर्गत नवसृजित रेगुलर पुलिस चौकी साहिया में भी आज 16 जुलाई 2022 को चौकी प्रभारी नीरज कठैत के नेतृत्व में चौकी में कार्यरत पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड्स द्वारा चौकी परिसर में पौधारोपण किया गया और अन्य लोगों को भी प्रकृति को हरा भरा बनाने का संदेश देते हुए हरेला पर्व को धूमधाम से मनाते हुए एक दूसरे को उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी।

साहिया भाजपा मंडल द्वारा हरेला पर्व पर 38 बूथों पर हरेला पर्व के तहत पौधारोपण किया गया

प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए उत्तराखंड राज्य में मनाए जा रहे हैं हरेला पर्व पर भाजपा साहिया मंडल द्वारा भी मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 38 बूथो पर हरेला पर्व काे मनाते हुए पौधारोपण का कार्य किया गया। जिसमें साहिया मंडल के महामंत्री प्रवीन सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी नरेश ताेमर, प्रीतम भारती, संजय शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष किशन कुमार, सुनील निराला, हाकम सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान आदि लोग उपस्थित रहे और प्राकृतिक हो हरा भरा रखने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close