उत्तराखंडतेज खबरें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हरिपुर के पौराणिक स्वरूप को स्थापित करने हेतु यमुना घाटों का शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर

विकासनगर 19 अगस्त। हरिपुर स्थित यमुना घाट निर्माण के लिए विधिवत सरकार ने कार्य योजना तैयार की है

PKD NEWS CHANNEL:- इलम सिंह चौहान

विकासनगर 19 अगस्त। हरिपुर स्थित यमुना घाट निर्माण के लिए विधिवत सरकार ने कार्य योजना तैयार की है इस संबंध में लोक पंचायत और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच लंबी मंत्रणा हुई है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आगामी सात सितंबर कृष्ण जन्माष्टमी के दिन यमुना घाट हरिपुर के शिलान्यास कार्यक्रम में स्वयं मुख्यमंत्री उपस्थित होंगे।

हरिपुर यमुना घाट निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयासरत सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत जौनसार बावर ने मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन हरिपुर के पौराणिक स्वरूप को पुनः स्थापित करने के लिए की गई घोषणा के बाद आगे की योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए कमर कस ली है।

इस संबंध में लोक पंचायत और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा बात हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने कहा है हरिपुर के प्राचीन महत्व को देखते हुए घाट निर्माण एवं यमुना जी का भव्य मंदिर का निर्माण वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि पछवा दून क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों निरंतर बढ़ रही है, जनसंख्या असंतुलन में भी एक समुदाय विशेष की निरंतर वृद्धि चिंता जनक है इसलिए आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से हरिपुर को भविष्य में हरिद्वार के तर्ज पर विकसित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर, कालसी में जब यमुना नदी के किनारे विभिन्न घाटों का निर्माण, यमुना कृष्ण धाम की स्थापना होगी तो निश्चित रूप से आध्यात्मिक एवं सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा है कि यमुना नदी का अपना विशेष महत्व है उत्तराखंड की चार धाम यात्रा का प्रारंभ भी इसी स्थान हरिपुर से मां यमुना जी के स्नान करने के बाद शुभ भी माना जाता है।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा कहा है कि मथुरा और वृंदावन से भी लोग हरिपुर यमुना का जल मथुरा वृंदावन के मंदिरों पर चढ़ेगा। उन्होंने कहा है कि हरिपुर में यमुना नदी का इतना महत्व है जितना हरिद्वार में गंगा नदी का हर की पैड़ी पर है।

इस मौके पर 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन यमुना घाटों के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा वार्ता की गई। बैठक में विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी एवं लोक पंचायत के सदस्य भारत चौहान, पूर्व प्रधान रोमी राम जयसवाल, गंभीर चौहान, सतपाल चौहान, प्रीतम सिंह, चमन नेगी, इंदर सिंह नेगी

 

Related Articles

error: Content is protected !!
Close