एक्सक्लूसिवतेज खबरेंप्रशासनराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंहरियाणा

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी सुभाष कालोनी में  80 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात कहा, बल्लभगढ़ में चहुमुखी विकास कार्य करवाने का कर रहा हूँ प्रयास

REPORTER VISHNUDAYAL

 – पिछले आठ वर्षों के विकास कार्य 2014 से पहले सभी विकास कार्यों के मुकाबले भारी बल्लभगढ़, 05 अगस्त। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने ऐच्छिक कोष से सुभाष कालोनी में लाखो की लागत से बनने वाली 4 आरएमसी गलियों के कार्यों की सौगात आज शुक्रवार सायं दी है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इन विकास कार्यों का शुभारंभ किया और कहा कि इन गलियों पर करीब 80 लाख की लागत आएगी।कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय कालोनी वासियों के हाथो नारियल तुड़वाकर कराया कार्य का शुभारंभ कराया।उन्होंने इस अवसर पर कहा बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं आने देगे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की वे प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय मनोहर लाल से बल्लभगढ़ के विकास के लिए और भी ग्रांट लेकर आएंगे।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा पूर्व की सरकारों में बल्लबगढ़ की इस इलाके की हालत किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा की इस इलाके बिजली के खंबे,सीवर पानी,आरएमसी रोड़ और सड़कें सहित लोगों की मूलभूत जरूरतों के चहुमुखी विकास कार्य करवाने का काम किया है, 2014 से पहले सुभाष कालोनी और हरी बिहार इलाके में गलियां कच्ची थी और उनसे निकलना मुश्किल था। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बल्लबगढ़ के विकास को आगे बढ़ाया है।आज भाजपा राज में बल्लबगढ़ को चहुमुखी विकास के क्षेत्र में नई दिशा देने का काम किया है। बल्लभगढ़ में स्कूलों की और कॉलेज की नई इमारत बनवाने का काम किया है।इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कालोनी से आई महिलाओं की समस्याएं भी सुनी और जल्द ही दूर करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर कालोनीवासियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का ढोल बाजे और फूल मालाओं से  जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर टिपर चंद शर्मा व कालोनीवासी सत्यदेव शर्मा, महेंद्र वैष्णव, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी, योगेश शर्मा, पी एल शर्मा, मास्टर जयप्रकाश, गजेंद्र वैष्णव, तेजपाल, चरण सिंह, सहित कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close