उत्तराखंडतेज खबरें

विकासनगर के नरो इको रिजॉर्ट में बीजेपी ओबीसी मोर्चा देहरादून (ग्रामीण) की परिचय बैठक का आयोजन

विकासनगर स्थित नरो इको रिजोर्ट में बृहस्पतिवार ३० मार्च को बीजेपी के ओबीसी मोर्चा देहरादून

PKD NEWS CHANNEL:- इलम सिंह चौहान 

विकासनगर स्थित नरो इको रिजोर्ट में बृहस्पतिवार ३० मार्च को बीजेपी के ओबीसी मोर्चा देहरादून ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र धीमान द्वारा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देहरादून (ग्रामीण) मीता सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय गुप्ता एवं जिला महामंत्री विनोद कश्यप, जिला मंत्री नवीन रावत बैठक में शामिल हुए। मुख्य वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराते हुए एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री मातवर् सिंह तोमर एवं ग्रामीण मंडल विकास नगर के मंडल अध्यक्ष खजान नेगी एवं मंडल महामंत्री सुभाष सकलानी, ओबीसी मोर्चा जिला देहरादून ग्रामीण के उपाध्यक्ष चतर सिंह, अनिल नौटियाल, सोहन सिंह तोमर, वीरता गुरुंग आदि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close