उत्तरप्रदेशतेज खबरें

पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने किया ज्वाइंट पेट्रोलिंग

धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर यूपी

 

आज सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली के कोतवाल देवनन्दन उपाध्याय व सशस्त्र सीमा बल के इन्सपेकटर जे० बी० जडेजा ने अपने अपने टीम के साथ मिलकर संयुक्त पेट्रोलिंग किया | बार्डर क्षेत्र कि सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया | यह पेट्रोलिंग तीन किमी लम्बा चला | हरिबंशपुर चौकी के चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार चौहान भी अपने टीम के साथ इस इस संयुक्त पेट्रोलिंग में शामिल हुए | पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का एहसास कराना था | सभी ने सशस्त्र सीमा बल व पुलिस की एकता का को देखा और खुद को सुरक्षित महसूस किया | भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा को देखते हुए यह पेट्रोलिंग किया गया जिससे कोई भी दुराचारी व्यक्ति देश कि शांति व्यवस्था भंग न कर सके साथ ही तस्करों पर भी विराम लगाया जा सके | भारत नेपाल सीमा पर आये दिन मानव तस्करी होने की सम्भावना बनी रहती है जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया | 3 किमी के क्षेत्र में ठोठरी बार्डर क्षेत्र रहा जिसमें हरिबंशपुर से करमैनी तक पैदल गश्त किया गया |

Related Articles

error: Content is protected !!
Close